ब्रेकिंग
Bihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देश

मीडिया के सवालों से बचते दिखे ललन सिंह, मोकामा में हुई भारी फजीहत

PATNA: मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की प्रत्याशी हैं। नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करने और लोगों से वोट मांगने जेडीयू के राष्ट्रीय अ

मीडिया के सवालों से बचते दिखे ललन सिंह, मोकामा में हुई भारी फजीहत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की प्रत्याशी हैं। नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करने और लोगों से वोट मांगने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आज मोकामा पहुंचे थे। जब मीडिया ने इसे लेकर सवाल किया तब वे पत्रकारों के सवालों से बचते दिखे। इस दौरान उनकी काफी फजीहत हुई। मीडिया ने जब पूछा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आपने स्वाभिमान और सम्मान गिरवी रखकर वोट मांगने की बात की थी इस बार नीलम देवी के पक्ष में कैसे वोट मांगने के लिए आए हैं? 


मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महिला उम्मीदवार हैं इसलिए आएं है। वे अनंत सिंह के समर्थन में नहीं आए हैं। मीडिया ने फिर सवाल पूछा की लोगों का आरोप है कि आप ही की वजह से मोकामा विधानसभा उपचुनाव हो रहा है। तब ललन सिंह बोले की हमारी वजह से काहे के लिए होगा। 


फिर जब उनसे यह पूछा गया कि नीलम देवी का आरोप था कि आप ही उन्हें फंसाए तो इस सवाल का जवाब दिये बगैर ललन सिंह वहां से रवाना हो गये। बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को कभी चुनाव हराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह लगे थे आज उन्हें जिताने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह भी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।