ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

ममता बनर्जी ने राज्यपाल को नहीं दिया हेलीकॉप्टर, इंकार के बाद जगदीप धनखड़ ने मुख्य सचिव को लिखा लेटर

KOLKATA: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने अपने ही राज्य के राज्यपाल को हेलीकॉप्टर देने से इंकार कर दिया है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 15 नवंबर को एक कार्यक्रम में शामिल होना हैं. लेकिन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KOLKATA: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने अपने ही राज्य के राज्यपाल को हेलीकॉप्टर देने से इंकार कर दिया है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 15 नवंबर को एक कार्यक्रम में शामिल होना हैं. लेकिन सरकार ने उनको जाने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं दिया है.

राज्यपाल ने लगाए गंभीर आरोप

धनखड़ ने गंभीर आरोप ममता सरकार पर लगाए हैं. इसको लेकर मुख्य सचिव को लेटर भी लिखा हैं. धनखड़ को मुर्शिदाबाद में एसएनएच कॉलेज के रजत जयंती में शामिल होना हैं. इसको लेकर हेलीकॉप्टर मांगा था, लेकिन देने से इंकार कर दिया गया.  

ममता ने महाराष्ट्र के बहाने राज्यपाल पर साधा निशाना

ममता ने आज ही महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा और कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर बयान नहीं देती, लेकिन ऐसे लोगों को भाजपा के मुखपत्र की तरह काम नहीं करना चाहिए. आप लोग मेरे ही प्रदेश में देख रहे हैं कि कैसे काम हो रहा है. ऐसे लोगों को सरकार के काम में दखल नहीं देना चाहिए और भाजपा का प्रवक्ता नहीं बनना चाहिए.  बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के साथ टकराव होते रहता है. इस तरह के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं. ममता भी कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि बंगाल में भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही है. 


टैग्स