ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दर्दनाक हादसा: एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, जिंदा जल गए 26 लोग...सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

DESK: महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक बस में आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हैं. जानकारी के अनुसार &nb

दर्दनाक हादसा: एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, जिंदा जल गए 26 लोग...सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक बस में आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हैं. जानकारी के अनुसार  समृद्धि महामार्ग पर अब तक का यह सबसे बड़ा हादसा है. ये हादसा बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ. इस बस में 30 यात्री सवार थे.


इस भीषण सड़क हादसे में घायल हुए योगेश रामदास ने बताया कि ,मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था. हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटना ग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत गाड़ी में आग लग गयी. 3-4  लोग शीशा तोड़कर बाहर कूदे. हम लोग के बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया. फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आयी और आग पर काबू पाया.


वही दुर्घटना पर बस मालिक वीरेंद्र डारना ने कहा कि यह हमारे परिवार की बस है जिसे 2020 में ली थी. यह बस पूरी तरह से नई है जिसके दस्तावेज पूरी तरह से ठीक हैं. बस के ड्राइवर के पास भी अच्छा अनुभव है. ड्राइवर के मुताबिक  बस का टायर फटने से बस डिवाइडर पर चढ़ गयी और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली. हमारी सूची के अनुसार बस में लगभग 27 यात्री थे.


इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि PM मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना को लेकर शोक जताया है. PM ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये PMNRF से दिए जाएंगे.