ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

महंगाई का एक और झटका! अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

DESK: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत होते ही अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। अ

महंगाई का एक और झटका! अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत होते ही अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। अमूल ने गुजरात में दो रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। आज 1 अप्रैल से ही नई दरें लागू हो गई हैं। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा और इससे घर का बजट बिगड़ना तय है।


गुजरात में अमूल ताजा, शक्ति, टी स्पेशल, काउ मिल्क, चा माजा, स्लिम एंड स्ट्रीम, ए टू काउज मिल्क, बफेलो मिल्क समेत ब्रांड्स के दाम अब दो रुपए बढ़ा दिए गए हैं, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। अब नई कीमतों के मुताबिक अमूल गोल्ड 64 रुपए, अमूल शक्ति 58 रुपए प्रति लीटर और अमूल ताजा 52 रुपए प्रति लीटर बिकेगा। 


इसके साथ ही भैंस के दूध के दाम में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 34 रुपए प्रति 500 एमएल के भाव से बिकेगा। छह महीने में दूसरी बार है जब अमूल ने दूध के दामों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात में दूध के दाम 3 से 4 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। यह बढ़ोतरी अमूल की सभी वैरायटी पर लागू हो गई है। 

टैग्स