ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘उन लोगों का तो पहले ही हिट विकेट हो चुका है’ महागठबंधन में सीट शेयरिंग के बिना ही उम्मीदवार उतारने पर बोली JDU

PATNA: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बिना ही आरजेडी की तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर सत्ताधारी दल ने हमला बोला है। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि इंडी गठबंधन में

‘उन लोगों का तो पहले ही हिट विकेट हो चुका है’ महागठबंधन में सीट शेयरिंग के बिना ही उम्मीदवार उतारने पर बोली JDU
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बिना ही आरजेडी की तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर सत्ताधारी दल ने हमला बोला है। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि इंडी गठबंधन में शुरुआत से ही दरार देखने को मिल रहा था लेकिन टिकट के बंटवारे में वह दरार और भी बढ़ गया। बिना सीटों के बंटवारे के ही महागठबंधन में शामिल दल अपने-अपने हिसाब से उम्मीदवार उतार रहे हैं।


राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि शुरुआत से ही हमलोग इंडी गठबंधन में दरार देख रहे थे और अब तो उसमें दरार और भी बढ़ गया है। जब आपसी सहमति बनी नहीं तो टिकट कैसे बांटा जा रहा है। हमलोगों में एनडीए में आपसी सहमति बनी, सीटों का बंटवारा हुआ और कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा तय हुआ। दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमलोगों ने सूचना दिया। लोगों को पता चला कि हम लोग किस-किस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और जल्द ही उम्मीदवारों का नाम भी घोषित कर दिया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में जो परिस्थिति हो गई है, जनता उसे अच्छी तरह से देख रही है, उन लोगों का पहले ही हिट विकेट हो चुका है। महागठबंधन में सीट बंटवारे में कांग्रेस के साथ हो रहे खेल पर जेडीयू सांसद ने कहा कि चुनाव से पहले ही इन लोगों का यह हाल है तो चुनाव के बीच में क्या होगा। महागठबंधन के सभी सीटों पर जीत का दावा करने पर संजय झा ने कहा कि जनता मालिक है और जनता ही तय करेगी कि दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का तो पता नहीं लेकिन एनडीए बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।