1st Bihar Published by: Updated Apr 13, 2020, 7:31:28 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI: लॉकडाउन के दौरान युवक किक्रेट खेल रहे थे. इस दौरान देखने वालों की भीड़ लगी थी. जब पुलिस ने मना किया तो लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है. घटना भेजा थाना क्षेत्र के टेकना टोल की है.
थाने के बगल में हमला
बताया जा रहा है कि करीब 50-60 की संख्या में लोगों की भीड़ थी इस दौरान पुलिस गई और सभी को खदेड़ना शुरू कर दिया, लेकिन भीड़ पत्थरबाजी करने लगी. लोगों की भीड़ पुलिस पर भारी पड़ गई. किसी तरह से पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे.
जिस जगह पर हमला हुआ वह थाने के बगल में ही है. रोड़ेबाजी में एएसआई अरविंद तिवारी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है. भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिस जगह पर हमला हुआ है वहां पर रोज लोग लॉकडाउन के बाद भी किक्रेट खेलने के लिए जुट रहे हैं. इस दौरान देखने के लिए सकैड़ों भीड़ जुट रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...