ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

मधुबनी में 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, चार लड़कों ने मिलकर की हैवानियत, पीड़िता की हालत गंभीर

MADHUBANI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला मधुबनी जिले का है. जहां 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला मधुबनी जिले का है. जहां 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. चार बदमाशों ने मिलकर नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की. पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. 


बड़ी वारदात जिले के फुलपरास थाना इलाके की है. जहां 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का यह मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान वहां चार युवक आए और उन्होंने बच्ची को जबरन गांव के पास स्थित आम के बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. 


घटना सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है. फुलपरास थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.