ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी के इस लीडर ने बदला पाला : पाटलिपुत्र में अब लालू की टेंशन बढ़ाएगा ओवैसी का यह उम्मीदवार

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है। राजद के बड़े मुस्लिम नेता पाला बदलकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल हो गए हैं। ओवैसी ने आरजेडी छोड़कर उनकी पार्टी

लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी के इस लीडर ने बदला पाला : पाटलिपुत्र में अब लालू की टेंशन बढ़ाएगा ओवैसी का यह उम्मीदवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है। राजद के बड़े मुस्लिम नेता पाला बदलकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल हो गए हैं। ओवैसी ने आरजेडी छोड़कर उनकी पार्टी में आए मुस्लिम नेता को पाटलिपुत्र सीट से लालू की बेटी मीसा भारती के खिलाफ मैदान में उतार दिया है। ऐसे में पाटलिपुत्र में ओवैशी ने लालू की टेंशन बढ़ा दी है। 


दरअसल, आरजेडी के प्रदेश महासचिव फारुख रजा उर्फ डब्बू आरजेडी से इस्तीफा देकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल हो गए हैं। ओवैसी ने पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और एनडीए के उम्मीदवार रामकृपाल यादव के खिलाफ फारुख रजा उर्फ डब्बू को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है।


एआईएमआईएम ने दावा किया है कि फारुख रजा उर्फ डब्बू स्थानीय नेता हैं और वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं। ऐसे में पाटलिपुत्र सीट से उनकी जीत तय है। बता दें कि ओवैसी की पार्टी ने बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था और अपने उम्मीदवार उतारे थे।


असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया था। हालांकि, चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही ओवैसी की पार्टी ने हथियार डाल दिए थे और बिहार की तीन सीटोंपर चुनाव लड़ने का एलान किया था। AIMIM ने बिहार के दरभंगा, शिवहर और काराकाट लोकसभा सीट के बाद अब चौथी सीट पाटलिपुत्र से भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है।