ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन आज : इतने सीटों परअकेले चुनाव लड़ने की तैयारी, जानिए कैसे तैयार होगा मेगा प्लान

DELHI : लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ दिन का समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई फार्मूला तय होता नहीं दिख रहा है। हालांकि, इसको लेकर इस गठबंधन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन आज : इतने सीटों परअकेले चुनाव लड़ने की तैयारी, जानिए कैसे तैयार होगा मेगा प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ दिन का समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई फार्मूला तय होता नहीं दिख रहा है। हालांकि, इसको लेकर इस गठबंधन में शामिल अलग -अलग दल अपने स्तर पर बैठक कर रही है। इसी कड़ी में अब आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज महामंथन करने जा रही है। 


दरअसल, कांग्रेस की नेशनल अलायंस कमेटी ने 29-30 दिसंबर  को मैराथन मंथन किया। इसमें पार्टी ने 10 राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं से कहा कि पार्टी 335 सीटों पर खुद के दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस गठबंधन वाले 9 राज्यों में अपने लिए ज्यादा सीटे इंडी गठबंधन से मांगेगी। ऐसे में अब आज कांग्रेस सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ होने वाले महामंथन में इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। 


बताया जा रहा है कि, कांग्रेस इस बार के लोकसभा चुनाव में कम से कम 335 सीटों को लेकर अपनी दावेदारी ठोक सकती है। कांग्रेस का मानना  है कि वो राजस्थान,मध्य प्रदेश और गुजरात में अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। यहां उन्हें गठबंधन की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इनमें से कुछ जगह पर आरएलडी, समाजवादी पार्टी और  आम आदमी पार्टी ने कई सीटों को लगातार अपना दावा ठोक रही है। ऐसे में कांग्रेस को समझौता करना पड़ सकता है। 


उधर,  कांग्रेस कमेटी की बैठक में बिहार, बंगाल, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल के नेताओं से कहा है कि इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला लोकसभा की तस्वीर को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने गठबंधन दलों के साथ तालमेल के लिए कुछ मानक तय किए हैं।  इसके मुताबिक, जिन संसदीय सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे स्थान पर थे, उन पर समझौता नहीं होगा।