ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

‘संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे’ लालू प्रसाद ने बीजेपी को चेताया

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पटना, बक्सर और काराकाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे हालांकि पीएम मोदी के दौरे से प

‘संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे’ लालू प्रसाद ने बीजेपी को चेताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पटना, बक्सर और काराकाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे हालांकि पीएम मोदी के दौरे से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने बीजेपी को बड़ी चेतावनी दे दी है।


लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ‘बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था इसलिए नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ भारत का संविधान एवं आरक्षण ख़त्म करना चाहते है’


लालू ने लिखा कि, ‘बीजेपी वंचित वर्गों के महापुरुषों से इतनी नफ़रत क्यों करती है? बीजेपी चाहे कितनी भी चालाकी और साजिशें कर लें लेकिन वो बाबा साहेब के नाम, काम और संविधान को कभी भी नहीं मिटा सकते और ना ही हम वंचित, उपेक्षित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े/अतिपिछड़े एवं न्यायप्रिय वर्गों के लोग ऐसा होने देंगे’


उन्होंने आगे लिखा, ‘बीजेपी वाले कान खोल सुन लें, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे। उनका कार्य अमिट है। बाबा साहेब के संविधान की तरफ़ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे’। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी 9वीं बार शनिवार को बिहार पहुंच रहे हैं।