Hindi News / news / बिहार: अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, सड़क पर मारी तीन गोली

बिहार: अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, सड़क पर मारी तीन गोली

1st Bihar Published by: Updated Aug 25, 2020, 9:36:12 AM

बिहार: अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, सड़क पर मारी तीन गोली

- फ़ोटो

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है.यहां पर अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी है. यह घटना रामगढ़ चौक थाना के  झुलौना गांव के पास की है. 

सड़क पर दिनदहाड़े मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी गौतम साव कही जा रहे थे. इस दौरान  तीन बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए. 

बताया जा रहा है कि कारोबारी गौतम साव को तीन गोली लगी है. जिससे घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे. लेकिन वह दम तोड़ चुके थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश में लगी है, लेकिन घटना से लोगों में नाराजगी है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने क्यों हत्या की है.