ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, भगवान राम का महिमामंडन नहीं करने की हिदायत

DELHI: देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव और दिल्ली एमसीडी चुनाव की सरगर्मियों के बीच कुमार विश्वास को

कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, भगवान राम का महिमामंडन नहीं करने की हिदायत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव और दिल्ली एमसीडी चुनाव की सरगर्मियों के बीच कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए कुमार विश्वास को हत्या की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाले शख्स ने उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी नहीं करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही भगवान राम का महिमामंडन नहीं करने की भी चेतावनी दी गई है। कुमार विश्वास की तरफ से इस बात की जानकारी सुरक्षा एजेंसी को दे दी गई है।


कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पाण्डेय के मुताबिक कुछ दिनों से एक शख्स ईमेल के जरिए लगातार धमकी दे रहा है। धमकी देने वाले शख्स ने भगवान राम के लिए बेहद अपमानजनक बात कहते हुए उनका महिमामंडन नहीं करने की चेतावनी कुमार विश्वास को दी है। साथ ही उसने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास से बेहतर बताते हुए उनपर टिप्पणी नहीं करने की चेतावनी दी है। प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि शख्स ने ईमेल में लिखा है, ‘मैं शहीद उधम सिंह की शपथ खाता हूं कि तुझे मारूंगा.’


मामले केलकर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा है कि, "अब उन्हें और उनके चिंटुओं मेरे द्वारा मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं। कह रहे हैं 'मार देगें' ये सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली न बकें। अपना काम करो नहीं तो याद रखो रावण तक का वंश नहीं बचा, तुम ऐसे कौन लवणासुर हो?