ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

कोयला संकट को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 24 मई तक 1100 से अधिक ट्रेनें रद्द

DESK : कोयले की कमी के कारण देश के कई राज्य बिजली संकट से जूझ रहे हैं। कोयले का रेक समय पर थर्मल पावर स्टेशनों तक पहुंच सके इसको लेकर रेलवे अबतक कई ट्रेनों को रद्द कर चुका है। एक ब

कोयला संकट को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 24 मई तक 1100 से अधिक ट्रेनें रद्द
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : कोयले की कमी के कारण देश के कई राज्य बिजली संकट से जूझ रहे हैं। कोयले का रेक समय पर थर्मल पावर स्टेशनों तक पहुंच सके इसको लेकर रेलवे अबतक कई ट्रेनों को रद्द कर चुका है। एक बार फिर रेलवे ने 24 मई तक 1100 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कैंसिल की गई ट्रेनों में मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मई के महीने में कोयले के कारण बिजली संकट और गहरा सकता है।


थर्मल पावर स्टेशन में बिजली का उत्पादन ठप न हो इसको लेकर कोयला रेक ट्रेनों के लिए यात्री ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है। अब रेलवे ने एक बार फिर 1100 ट्रेनों को अगले 24 मई तक रद्द कर दिया है। रद्द किए गए ट्रेनों में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की 500 ट्रिप जबकि पैसेंडर ट्रेनों की 580 ट्रिप्स शामिल हैं।


बता दें कि बिहार, यूपी, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट गहरा गया था। इसको लेकर सरकार ने कई बैठकें भी की थी। बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में थर्मल पावर स्टेशनों तक पहुंचने के लिए कोयले से लदी मालगाड़ियों को आसानी से रास्ता दिया जा सके, इसको लेकर रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द किया है।

टैग्स