ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

कोटा में हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदी बिहार की छात्रा: पिता घर ले जाने आये थे उसी दौरान कर लिया सुसाइड

KOTA: राजस्थान के कोटा में बिहार की एक छात्रा ने अपने हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा का नाम शिखा यादव था। वह पिछले एक साल से कोटा में रहकर मेडिकल

कोटा में हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदी बिहार की छात्रा: पिता घर ले जाने आये थे उसी दौरान कर लिया सुसाइड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KOTA: राजस्थान के कोटा में बिहार की एक छात्रा ने अपने हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा का नाम शिखा यादव था। वह पिछले एक साल से कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। शनिवार को उसके पिता उसे घर वापस ले जाने आये थे। पिता सामान बांधकर बैठे थे और उसी दौरान छात्रा ने आत्महत्या कर लिया।


घर जाने की बात पर पिता से हुआ था विवाद

घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक शिखा के पिता शुक्रवार को ही कोटा पहुंचे थे. वे शिखा को अपने साथ बिहार ले जाने आये थे. पिता कह रहे थे कि वह एक साल से कोटा में रह रही है लेकिन कोचिंग कम ही जाती है. वहीं कोरोना के कारण भी उसके पिता चिंतित थे. लिहाजा बेटी को घर ले जाना चाह रहे थे. शनिवार की दोपहर में ट्रेन से जाने का रिजर्वेशन था।


सुबह में पिता ने बेटी का सारा सामान पैक किया और फिर चाय पीने चले गये। पिता के कमरे से निकलते ही शिखा हॉस्टल की बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर गयी और बालकनी से नीच कूद गयी। लड़की को पांचवी मंजिल से कूदते देख आस पास के लोग चिल्लाये। शोर गुल सुनकर शिखा के पिता भी दौड कर आये लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी।


कोटा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छात्रा का शव बरामद किया। वाकया कोटा के लैंडमार्क सिटी की है. कोटा की कुन्हाडी पुलिस ने बताया कि शिखा बिहार के मधेपुरा जिले की रहने वाली थी। फिलहाल उसके शर को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

टैग्स