Hindi News / news / JDU विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी के खिलाफ दर्ज...

JDU विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया केस

1st Bihar Published by: Updated Apr 26, 2020, 1:12:27 PM

JDU विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया केस

- फ़ोटो

KISHANGANJ:   जेडीयू विधायक को दो घंटे के बीच 250 बार मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है. विधायक को मैसेज कर गाली भी दी गई है. धमकी कोचाधमन के जेडीयू विधायक मुजाहिद आलम को मिला है. विधायक की ओर से उनके सहायक इंतसार आलम ने किशनगंज के नगर थाना में केस दर्ज कराया.

250 बार मिली धमकी

बताया जा रहा है कि विधायक को एक वाट्सएप ग्रुप में 250 बार मैसेज भेजकर धमकी दी गई. धमकी के साथ-साथ आरोपी ने गाली गलौज किया. इसके बारे में विधायक ने कहा कि उनके नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक बातें पोस्ट की जा रही थीं. इसके बाद ग्रुप में ऑडियो मैसज भेज कर उनके साथ गाली-गलौज किया गया और जान मारने की धमकी दी गई. संबंधित वॉट्सएप ग्रुप में कई एडमिन हैं. 

पुलिस जांच में जुटी

इसके बारे में थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. संबंधित वॉट्सएप ग्रुप में पोस्‍ट किए गए मैसेज की प्रतिलिपि भी मिली है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.