ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

खगड़िया और मुंगेर में हथियार स्मगलिंग का बड़ा खुलासा, हथियारों के जखीरा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

DESK : बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में खगड़िया और मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार स्मगलिंग का बड़ा खु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में खगड़िया और मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार स्मगलिंग का बड़ा खुलासा करते हुए आधा दर्जन हथियार तस्करों को दबोचा. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया. पुलिस इनके पूरे गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है. 

मुंगेर में एसटीएफ को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए ने बताया कि एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार हथियार तस्करों के पास से टीम ने 7 पिस्टल सेट, 2 पिस्टल और मैगजीन बरामद बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हथियारों की स्मगलिंग करते हैं. इसी आधार पर एसटीएफ टीम ने उस जगह फौरन कार्रवाई करते हुए अपराधियों को रंगे हाथ दबोचा लिया. 

वहीं खगड़िया पुलिस को मिली दूसरी बड़ी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान ने बताया कि टीम ने तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 9 पिस्टल, 6 बैरल और 5 मैगजीन बरामद किये गए हैं. एसपी ने आगे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोरकाही के मांडर दक्षिणी गांव में कुछ तस्कर हथियारों की एक बड़ी डील करने वाले हैं. पुलिस ने फौरन करवाई करते हुए तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.