ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूची

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अभी करना होगा इंतजार, ONLINE लॉटरी हुआ स्थगित

DESK: केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आज लॉटरी के जरिए ONLINE पहली लिस्ट जारी होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। वर्ग एक में नामांकन के ल

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अभी करना होगा इंतजार, ONLINE लॉटरी हुआ स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आज लॉटरी के जरिए ONLINE पहली लिस्ट जारी होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। वर्ग एक में नामांकन के लिए पहली लिस्ट अब कुछ दिनों के बाद निकाली जाएगी। अभिभावकों को अब बच्चे के एडमिशन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस बात की जानकारी दी है। 


2022-23 सत्र के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा वन में एडमिशन होना है। नामांकन के लिए 28 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिये गये थे। भारी संख्या में अभिभावकों ने बच्चे के एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित थी जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।


 21 मार्च से आवेदन भरने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल किया गया था। बता दें कि क्लास वन में एडमिशन लॉटरी के माध्यम से होता है। एडमिशन की पहली लिस्ट 18 अप्रैल यानि आज आनी थी लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से यह नोटिस जारी की गयी है।  


केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अभी करना होगा इंतजार, ONLINE लॉटरी हुआ स्थगित


टैग्स