ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

केंद्र सरकार युवाओं को देने जा रही बड़ी सौगात, इस दिन 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम मोदी

DELHI: नियुक्ति का इंतजार कर रहे देश के युवाओं को केंद्र सरकार जल्द ही बड़ी सौगात देने जा रही है। पीएम मोदी आगामी 13 अप्रैल को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार पदों पर भर्ति के

केंद्र सरकार युवाओं को देने जा रही बड़ी सौगात, इस दिन 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: नियुक्ति का इंतजार कर रहे देश के युवाओं को केंद्र सरकार जल्द ही बड़ी सौगात देने जा रही है। पीएम मोदी आगामी 13 अप्रैल को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार पदों पर भर्ति के लिए नियुक्त पत्र देंगे। सबसे अधिक नियुक्ति पत्र रेलवे की सरकारी नौकरियों के लिए दिए जाएंगे। देशभर के 45 जगहों पर इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


दरअसल, केंद्र सरकार के ऊपर विपक्षी दल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि देश में नौकरियों को खत्म किया जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने 71 हजार युवाओं के बीच सरकारी नौकरियों का नियुक्त पत्र विरतण करने का फैसला लिया है। 71 हजार सरकारी नौकरियों में सबसे अधिक रेलवे की नौकरियां शामिल हैं, रेलवे के 50 हजार पदों को भरा जाएगा। इनके साथ ही डाक विभाग और वित्तीय सेवा विभाग में खाली पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। 13 अप्रैल को 45 जगहों पर होने वाले इस कार्यक्रम में मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे।


बता दें कि इससे पिछले साल धनतेरस के मौके पर पहले पीएम मोदी ने बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में 75 हजार और इसी साल जनवरी महीने में 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरण किए गए थे। मोदी सरकार ने इस साल के अंत तक 10 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को पीएम मोदी 71 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।