ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

कविन्द्र हत्याकांड का हुआ खुलासा, पांच हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

PATNA : शाहपुर थाना अंतर्गत शिवाला मोड़ के पास कुछ हथियारबंद अपराधियों ने सरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामला एक अगस्त का है. शाहपुर थाने में माम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  शाहपुर थाना अंतर्गत शिवाला मोड़ के पास कुछ हथियारबंद अपराधियों ने सरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामला एक अगस्त का है. शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था जिसका आज आखिरकार उद्भेदन कर लिया गया है. पटना के एसएसपी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा कर दिया है. 


एसएसपी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, पटना  ने किया. टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल थे जिन्होंने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को धर दबोचा हालांकि कई अपराधी मौके से भागने में कामयाब रहे. एसएसपी ने बताया कि गिरफ़्तारी शाहपुर थाना अंतर्गत कान्ति B.ED.कॉलेज के पास से की गई है. दरअसल अपराधी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे जिनकी प्लानिंग को पुलिस ने नाकाम कर दिया. 


गिरफ्तार पांचों अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक अतिरिक्त मैगजीन, कुल 13 जिन्दा कारतूस और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है. काफी पूछताछ करने के बाद पांचों अपराधियों ने कविन्द्र हत्याकांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया. पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और कई मामलों में वे फरार चल रहे थे. फिलहाल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी में जुट गई है.