ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

काराकाट में टाइट हुआ सियासी माहौल : आज CM नीतीश तो कल PM मोदी करेंगे चुनावी जनसभा

PATNA : बिहार में पांचवें चरण का मतदान संपूर्ण हो चुके हैं और कल छठे चरण का मतदान होना है। ऐसे में यहां भी चुनाव प्रचार खत्म हो चुके हैं। इसके बाद अब एनडीए और महागठबंधन दोनों का मु

काराकाट में टाइट हुआ सियासी माहौल : आज CM नीतीश तो कल PM मोदी करेंगे चुनावी जनसभा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पांचवें चरण का मतदान संपूर्ण हो चुके हैं और कल छठे चरण का मतदान होना है। ऐसे में यहां भी चुनाव प्रचार खत्म हो चुके हैं। इसके बाद अब एनडीए और महागठबंधन दोनों का मुख्य फोकस सातवें चरण के सीट पर है। बिहार के अंदर सातवें चरण में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें एक काराकाट लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब आज यहां एनडीए कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाह के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार वोट अपील करते हुए नजर आएंगे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज काराकाट में उपेन्द्र कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी काराकाट में रैली है। नीतीश कुमार काराकाट में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने और उपेन्द्र कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगने के लिए काराकाट पहुंच रहे हैं। सीएम नीतीश  काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 


जानकारी हो कि, काराकाट सीट जदयू ने इस बार उपेंद्र कुशवाहा को दिया है। 2019 में काराकाट लोकसभा सीट से महाबली सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार उनका टिकट कट गया है और यह सीट उपेंद्र कुशवाहा को मिली है. काराकाट में पवन सिंह के चुनाव मैदान में निर्दलीय आने के बाद लड़ाई दिलचस्प हो गई है। 


उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 मई को काराकाट में बड़ी चुनावी सभा करेंगे और आज मुख्यमंत्री भी उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगने जा रहे हैं।  इससे पहले  23 मई को मुख्यमंत्री सासाराम और बक्सर में सभा की थी और आज करकट और जहानाबाद में सभा करने जा रहे हैं। जहानाबाद में जदयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए वोट मांगेंगे।