ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

कमर में दर्द के कारण समस्तीपुर की सभा में नहीं पहुंचे तेजस्वी, राजद समर्थकों के बीच दिखी मायूसी

SAMASTIPUR: तेजस्वी यादव अभी तक कुल 109 चुनावी सभाएं कर चुके हैं। कमर में तेज दर्द होने के बावजूद वो पेन किलर खाकर लोकसभा चुनाव में तूफानी दौरा कर रहे थे। लेकिन उनके पीठ का दर

कमर में दर्द के कारण समस्तीपुर की सभा में नहीं पहुंचे तेजस्वी, राजद समर्थकों के बीच दिखी मायूसी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: तेजस्वी यादव अभी तक कुल 109 चुनावी सभाएं कर चुके हैं। कमर में तेज दर्द होने के बावजूद वो पेन किलर खाकर लोकसभा चुनाव में तूफानी दौरा कर रहे थे। लेकिन उनके पीठ का दर्द कम नहीं हो रहा है। जिसके कारण उन्हें लगातार व्हील चेयर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। तेजस्वी यादव ने आईजीआईएमएस में एमआरआई करायी है। कमर के दर्द से परेशान तेजस्वी आज चुनाव प्रचार के लिए समस्तीपुर नहीं गये। उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के पटोरी में एक जनसभा को उन्हें संबोधित करना था। तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने पर वहां की जनता और राजद समर्थकों के बीच मायूसी छा गयी। 


समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के पटोरी स्थित कर्पूरी स्टेडियम में होने वाला इंडिया गठबंधन की जनसभा में तेजस्वी यादव के नही आने से लोगों में मायूसी देखी गई। वहीं वहां मौजूद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए एनडीए गठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। महागठबंधन के नेताओं ने कहा  कि इस बार बिहार की 40 सीट सहित दिल्ली में महागठबंधन की सरकार बनाई जाएगी ताकि देश में हो रहे संविधान बदलाव की बात भ्रष्टाचार की बात महंगाई की बात बेरोजगारी की बात एवं अन्य कई मुद्दों पर बात कही ।


इसी दौरान उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने मीडिया से रूबरू होते हुए आज की कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी साझा की।आलोक मेहता ने कहा कि मौसम की खराबी की वजह से पटना से हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका, साथ ही तेजस्वी यादव के कमर में भी मोच है इस वजह से वह नही आ पाए,लेकिन मोबाइल से स्थानीय लोगों को सम्बोधित किया।भीड़ बता रही है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता