ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

कैमूर में शराब पीते हुए राजस्व कर्मी का वीडियो वायरल, पैसे से ज्यादा बोतल का शौकीन है ये सरकारी कर्मचारी

KAIMUR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब बेचा जा रहा है. शराब कारोबारी मजे में अपना धंधा चला रहे हैं. आम व्यक्ति तो दूर की बात बिहार सरकार के कर्मचारी भी आजकल ठ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब बेचा जा रहा है. शराब कारोबारी मजे में अपना धंधा चला रहे हैं. आम व्यक्ति तो दूर की बात बिहार सरकार के कर्मचारी भी आजकल ठेके पर पहुंच जा रहे हैं. कैमूर जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक राजस्व कर्मी शराब पीते हुए नजर आ रहा है. इस तरह शराबबंदी कानून को सरकारी कर्मी खुद ठेंगा दिखा रहा है. 



वीडियो में खुलेआम शराब पार्टी करता दिख रहा शख्स दरअसल कानून की धज्जियां उड़ा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कैमूर जिले के चांद प्रखंड का है. बिहार में राजस्व कर्मियों के ऊपर अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि ये लोग जमीन का रासीद काटने के नाम पर मोटी रकम की उगाही करते हैं. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति गोई और बिऊरी पंचायत का राजस्व कर्मचारी ऋषिकांत दुबे है. जो शराब के नशे में पूरी तरह मस्त है. 

वायरल वीडियो में जो आवाजे आ रही हैं. उससे लगता है कि उसके साथ कुछ और भी लोग साथ में हैं. वीडियो में शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. हालांकि यह बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति राजस्व कर्मी ऋषिकांत दुबे ही है. जो किसी की जमीन का रसीद काटने के बाद शराब पार्टी मना रहा है.