झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : अर्जुन मुंडा, पूजा सिंघल समेत कई नेताओं के हटाये गये बॉडीगार्ड, जानिए क्या है वजह

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : अर्जुन मुंडा, पूजा सिंघल समेत कई नेताओं के हटाये गये बॉडीगार्ड, जानिए क्या है वजह

RANCHI  : झारखंड सरकार के तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायक व जेल में बंद पूजा सिंघल तक के बॉडीगार्ड हटा दिये गये हैं। खूंटी में मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के एक साल बाद उनके दो बॉडीगार्ड को  वापस (क्लोज) बुला लिया गया है। 


दरअसल, श्रावणी मेले को लेकर पूरे प्रदेश में काफी भीड़ होती है। विशेष रुप से देवघर के इलाके में अधिक सुरक्षा की जरूरत पड़ती है। इस लिहाजा अतरिक्त पुलिस बलों की भी जरूरत पड़ती है। ऐसे में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य के मंत्री, विधायक और कुछ वीआईपी लोगों के पास से बॉडीगार्ड को हटाकर उन्हें मेला में ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसमें  निलंबित आइएएस पूजा सिंघल का नाम भी शामिल है। 


मालूम हो कि, पूजा सिंघल को जमशेदपुर जिला पुलिस की ओर से दो बॉडीगार्ड राजेश रंजन सिंह (आरक्षी संख्या 170) और बिनोद कुमार सिंह (आरक्षी संख्या 168) आवंटित था। अब आज यानी 28 जून को सभी आरक्षी बॉडीगार्ड को जिला पुलिस केंद्र में योगदान देना है। इस संबंध में पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर द्वारा निर्देश जारी किया गया है। 


वहीं, पूजा सिंघल के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह खनुजा, वीमेंस यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो अंजिला गुप्ता, पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय, पूर्व आयुक्त विजय कुमार के अंगरक्षक को क्लोज किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। देवघर और बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए सभी तैयारियों करीब-करीब पूरी हो गयी है। वहीं, क्षेत्र के कई दुकान और प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थों में मिलावट पाये जाने पर 12 के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।