ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR VIDHANSABHA : शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, नीतीश सरकार पेश करेगी कई बिल; बेतिया राज की जमीन पर भी एक विधेयक

PATNA : बिहार विधानसभा का पांच दिन का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। पहले दिन उपचुनाव में जीते तीन विधायकों को शपथ दिलाने और सरकार द्वारा दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने के बाद

BIHAR VIDHANSABHA : शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, नीतीश सरकार पेश करेगी कई बिल; बेतिया राज की जमीन पर भी एक विधेयक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा का पांच दिन का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। पहले दिन उपचुनाव में जीते तीन विधायकों को शपथ दिलाने और सरकार द्वारा दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने के बाद दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देकर सदन स्थगित कर दिया गया।  शुक्रवार तक चलने वाले सत्र में नीतीश कुमार की सरकार कई विधेयक पेश करने वाली है जिसमें बेतिया राज की जमीन पर एक बिल भी शामिल है। 


दरअसल, शीतकालीन सत्र के पहले दिन उपचुनाव जीतकर आए अशोक सिंह, मनोरमा देवी और दीपा मांझी को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जिसके पास होने के बाद बिहार के बजट का आकार 3.50 लाख करोड़ से ऊपर चला जाएगा। स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन के दिवगंत पूर्व विधायकों के बारे में जानकारी दी और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।


नीतीश सरकार शीत सत्र के बचे हुए चार दिन में सारे विधायी कार्य निपटाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ विपक्ष संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश करने की तैयारी समेत कानून-व्यवस्था, शराब से मौत, शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी जैसे मसलों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा परिसर में लेफ्ट और विपक्षी विधायकों ने प्रदर्शन किया और मांग की है कि विधानसभा से केंद्र द्वारा लाए जाने वाले वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाए।


इधर, सरकार के एजेंडे पर अब तक जो विधेयक है उसमें बेतिया राज की बेशकीमती जमीन को लेकर भी एक बिल है। इस विधेयक का मकसद बेतिया राज की जमीन का बेहतर प्रबंधन है। फिलहाल बेतिया राज की काफी जमीन पर अवैध कब्जा है। राजस्व पर्षद के अध्यक्ष और कड़क आईएएस अफसर केके पाठक ने बेतिया राज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए पांच अफसरों की ड्यूटी भी लगा रखी है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बेतिया राज की 60 फीसदी से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा हो रखा है।