ब्रेकिंग
पटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूल

Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी की राबड़ी देवी को खुली चुनौती, दो लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, सुप्रीम कोर्ट में PK की जनसुराज पार्टी की फजीहत, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Bihar Top 10 News: बिहार की 10 बड़ी खबरें एक साथ, पुलिस एनकाउंटर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विधानसभा और विधान परिषद की हलचल, अपराध, राजनीति, खेल और प्रशासन से जुड़ी सभी अहम अपडेट एक ही रिपोर्ट में.

Bihar Top 10 News
बिहार की 10 बड़ी खबरें
© Google
Mukesh Srivastava
8 मिनट

Bihar Top 10 News: पटना के पीएमसीएच से फरार दो लाख के इनामी अपराधी को बिहार एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। सोना लूट के कई कांडों में भी उसकी संलिप्तता थी। नीट छात्रा की मौत मामले को लेकर राबड़ी देनी के आरोपों पर जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने उन्हें खुली चुनौती दे दी। उधर, बिहार चुनाव को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट गई प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। हम आपको बताने जा रहे हैं बिहार की दिनभर की 10 बड़ी खबरें...


1. दो लाख का इनामी शूटर प्रिंस एनकाउंटर में ढेर

PMCH से फरार दो लाख का इनामी शूटर प्रिंस पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. उसके खिलाफ हाजीपुर कोर्ट में सिपाही की हत्या समेत 28 कांडों का आरोप था। सोना लूट के कई कांडों में भी उसकी संलिप्तता थी। प्रिंस को सुबोध सिंह का शूटर बताया जाता थी। वह बेऊर जेल से इलाज के लिए पीएमसीएच जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस को सूचना मिली कि वैशाली में एक घर में वह छिपा हुआ है। पुलिस टीम पहुंची को उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


2. पटना में 5 लाख घूस लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार

निगरानी की टीम ने पटना में अपनी कार में बैठकर 5 लाख रूपये घूस ले रहे अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. बिहार सरकार के युवा एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह को पांच लाख की रकम लेते रंगे हाथ दबोचा गया। विजिलेंस ब्यूरो की ट्रैप टीम ने सहायक निदेशक परमजय सिंह को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया जब वे नियोजन भवन परिसर में अपनी कार के भीतर रिश्वत के रूप में इतनी बड़ी रकम ले रहे थे। हालांकि, गिरफ्तार पदाधिकारी ने इसे साजिश करार दिया है। निगरानी डीएसपी ने घूस लेने की पुष्टि की है।


3. सुप्रीम कोर्ट ने जनसुराज की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करने वाली याचिका को सुनने से इनकार कर दिया। CJI ने कहा प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने पूछा कि चुनाव में आपकी पार्टी को कितने वोट मिले थे? अगर लोग आपको रिजेक्ट कर दें, तो आप कोर्ट में लोकप्रियता के लिए आ जाते हैं।’ वैसे, सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि जनसुराज पार्टी चाहे तो इस मामले को हाईकोर्ट में ले जा सकती है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 रद्द करने और राज्य में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की थी।


4. दारोगा ने सिपाही पर किया चाकू से हमला

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला नवगछिया में शुक्रवार सुबह पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक दरोगा और पीटीसी सिपाही के बीच हुए आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दरोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल सिपाही को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पीटीसी सिपाही विशाल कुमार ने बताया कि सुबह दरोगा के साथ हल्का-फुल्का मजाक चल रहा था, तभी अचानक दरोगा ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।


5. सम्राट चौधरी की राबड़ी देवी को खुली चुनौती

नीट छात्रा कांड में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को चुनौती दी. पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में सम्राट चौधरी ने कहा, अगर कोई मंत्री या फिर मंत्री का बेटा शामिल है तो उसका नाम बताइए, 24 घंटे के अंदर जेल भेजेंगे.  राबड़ी देवी ने आरोप लगाया था कि NEET छात्रा मौत मामले में किसी मंत्री या विधायक का बेटा शामिल है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है।


6. विधान परिषद में किसानों के मुद्दे पर हंगामा

बिहार विधान परिषद में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार में डबल इंजन की सरकार पर बड़ा हमला किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ पीएम नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है.राबड़ी देवी ने कहा कि यह सरकार वोट चोरी करके बनी हुई सरकार है. बिहार की जनता ने हम लोगों को वोट दिया था, लेकिन मशीन के जरिये वोट चोरी कर लिया गया. 


7. विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री सवालों पर अटके

बिहार सरकार में कैसे कैसे मंत्री है, इसकी झलक आज विधान सभा में देखने को मिली. प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी सदन में सवाल का जवाब देते समय अंग्रेजी शब्दों में फंसते दिखे। इंडोस्कोपी जैसे शब्द पढ़ने में वो लड़खड़ा गये. विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने सवाल पूछा था कि बिहार में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च 701 रुपए है, जो पड़ोसी राज्य से भी कम है। इस पर प्रभारी मंत्री प्रमोद जवाब नहीं दे सके। फिर मंत्री विजय चौधरी बीच बचाव में उतरे और मामले पर जवाब दिया।


8. जमीन रजिस्ट्री में OTP खत्म, लोगों को बड़ी राहत

बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत भरी खबर है. अब जमीन रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज बुकिंग में ओटीपी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है.  यह नया नियम लागू भी कर दिया गया है. अब सिर्फ मोबाइल नंबर के आधार पर ही दस्तावेज बुकिंग की जा सकेगी. अब तक जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया में बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाता था. ओटीपी का वेरीफिकेशन होने के बाद ही दस्तावेज बुकिंग पूरी होती थी. इस व्यवस्था के चलते लोगों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था. नेटवर्क की समस्या और तकनीकी गड़बड़ी के कारण बुकिंग अटक जाती थी.


9. चार पर्यटकों के शव मिलने से सनसनी

नालंदा के राजगीर स्थित एक दिगंबर जैन धर्मशाला में  संदिग्ध परिस्थितियों में चार पर्यटकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने धर्मशाला के कमरा नंबर 6 AB को अंदर से बंद पाया। बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा खोलकर शव बरामद किए गए। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।  चारों जैन धर्म के अनुयायी थे और धार्मिक यात्रा पर 31 जनवरी को राजगीर पहुंचे थे। 2 फरवरी के बाद से वे कमरे से बाहर नहीं निकले थे। सभी के बेंगलुरु निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


10. बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

बिहार के सपूत वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बड़ा कमाल किया है. अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाये. वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाडी बन गये हैं.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता