ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी

Crime News: रांची सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली, जांच में धमकी अफवाह निकली।

Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Crime News: रांची सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल सामने आते ही रांची पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।


अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल के बाद कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। रांची पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता ने कोर्ट की इमारत और आसपास के हर कोने की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान हर संदिग्ध वस्तु की गहन पड़ताल की गई।


हालांकि, जांच के बाद अब तक बम की सूचना अफवाह ही साबित हुई है। इस संबंध में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि धमकी भरा ईमेल कोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।


एसएसपी ने बताया कि एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर और बिल्डिंग की बम निरोधक दस्ते से जांच कराई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रांची सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही मजबूत है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता