ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को अब दोगुना मुआवजा, बिहार से बाहर मौत हुई तो सरकारी खर्च पर आएगा शव; नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने सड़क हादसों में मृतकों के आश्रितों की सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की, प्रवासी मजदूरों के इलाज और शव ढुलाई पर सरकारी खर्च का निर्णय लिया।

Bihar Cabinet Meeting
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: पटना में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 17 प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग गई। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने अहम फैसले लिए हैं।


बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में शामिल है सड़क हादसों के मामले में मृतकों के आश्रितों को मिलने वाली सहायता राशि को दोगुना कर दिया जाना। पहले परिवहन विभाग इस राशि के रूप में 5 लाख रुपये देता था, जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।


वहीं प्रवासी मजदूरों से जुड़े मामलों में भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया। हादसे में प्रवासी मजदूरों की मृत्यु होने पर उनका शव सरकारी खर्च पर घर तक पहुंचाया जाएगा, जबकि घायल होने पर उनका इलाज भी सरकारी खर्च पर कराया जाएगा।


इसके अलावा, जिलों में होने वाली सरकारी बैठकों में अब विधायक और सांसदों के प्रतिनिधियों को भी शामिल होने की अनुमति दी गई है। साथ ही, नगर परिषद स्थाई सशक्त समिति को लेकर भी कैबिनेट में अहम निर्णय लिए गए, जिससे स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता