ब्रेकिंग
21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सिखों पर कथित टिप्पणी मामले में याचिका खारिज

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सिखों पर कथित विवादित टिप्पणी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत ने क्या फैसला सुनाया।

Rahul Gandhi
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने सिख समुदाय को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।




यह याचिका याचिकाकर्ता नागेश्वर मिश्रा और अन्य की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 528 के तहत दाखिल की गई थी। इससे पहले याचिकाकर्ताओं ने वाराणसी की अदालत में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन वहां से उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने वाराणसी कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी।




मामले में 16 अक्टूबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की पीठ ने फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने दलीलें पेश कीं।




दरअसल, यह पूरा मामला राहुल गांधी के 10 सितंबर 2024 को अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है। एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने सिख समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत में एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने तथा गुरुद्वारे में जाने की आजादी मिलेगी या नहीं। राहुल गांधी ने कहा था कि यह चिंता सिर्फ सिख समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी धर्मों के लोगों से जुड़ी है।




राहुल गांधी के इस बयान पर उस समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी विदेशों में इस तरह के बयान देकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा था कि भारत में सिख समुदाय को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस को 1984 के सिख दंगों को लेकर भी घेरा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के ताजा फैसले से इस मामले में राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता