ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड में स्कूलों का बदला समय, भीषण गर्मी को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश

RANCHI: चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान को लेकर लोग काफी परेशान हैं। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 19 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक य

झारखंड में स्कूलों का बदला समय, भीषण गर्मी को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान को लेकर लोग काफी परेशान हैं। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 19 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इससे बच्चों को थोड़ी राहत मिलेगी। 


गर्मी बढ़ने के साथ ही दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। लोग शाम होने के बाद ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। कई स्कूलों में गर्मी के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की खबरें भी आ रही हैं।


 राज्य में अत्यधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित निजी स्कूलों में केजी से 5 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और 6 से ऊपर के क्लास में पढ़ने वाले बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक संचालित की जाएगी। 


इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएगी। मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा। इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में आगे सूचित किया जाएगा। यह आदेश 19 अप्रैल से 25 तक लागू रहेगा।