ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड में हिंदू युवक को जबरन गौ मांस खिलाने की कोशिश, नहीं खाया तो नंगा कर पीटा

RANCHI : झारखंड के साहिबगंज जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक हिंदू युवक को जबरन गौ मांस खिलाए जाने का प्रयास हुआ है। गौ मांस नहीं खाने पर हिंदू युवक की बेरहमी के सा

झारखंड में हिंदू युवक को जबरन गौ मांस खिलाने की कोशिश, नहीं खाया तो नंगा कर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के साहिबगंज जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक हिंदू युवक को जबरन गौ मांस खिलाए जाने का प्रयास हुआ है। गौ मांस नहीं खाने पर हिंदू युवक की बेरहमी के साथ पिटाई भी की गई है। आरोपियों ने हिंदू युवक को नंगा करके पीटा है।


यह पूरी घटना साहिबगंज के राधा नगर इलाके की है। पीड़ित युवक चंदन रविदास के मुताबिक बीते 31 दिसंबर की रात वह अपने साथियों के साथ दुकान में खड़ा था। इसी बीच जब वह टॉयलेट के लिए पास की झाड़ियों में गया तो देखा की वहां 5 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इन युवकों ने जब चंदन को देखा तो उसे गौ मांस खाने के लिए कहने लगे। जब चंदन ने इनकार किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई।


किसी तरह जान बचाकर पीड़ित वहां से भागने लगा लेकिन आरोपियों ने उसे चंदन को पकड़ लिया और उसका मोबाइल और पैसे छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने चंदन को नंगा कर दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान आरोपी उसकी हत्या करने की बात कह रहे थे। किसी प्रकार चंदन ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।