ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

JDU के दो मुस्लिम नेताओं ने RJD का दामन थामा, लालू ने दिलायी पार्टी की सदस्यता

PATNA: दरभंगा से पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने हाल ही में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को छोड़ने की घोषणा की थी। जेडीयू की प

JDU के दो मुस्लिम नेताओं ने RJD का दामन थामा, लालू ने दिलायी पार्टी की सदस्यता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दरभंगा से पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने हाल ही में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को छोड़ने की घोषणा की थी। जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके पीछे उन्होंने नैतिक मूल्यों को आधार बताया था। 


अब मो. अली अशरफ फातिमी और फरहाज फातिमी ने राजद का दामन थाम लिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जेडीयू से आए दोनों मुस्लिम नेताओं को राजद की सदस्यता ग्रहण करायी। बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने जेडीयू पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया। दोनों नेताओं को राबड़ी आवास में राजद की सदस्यता दिलायी गयी। इस मौके पर राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित राजद के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 


वही शिवहर से लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर अपनी दावेदारी करने राबड़ी आवास पहुंचे पूर्व सांसद रमा सिंह ने बताया कि अभी हम लालू प्रसाद यादव से मिले हैं फैसला उन्हीं को करना है। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह फैसला खुद लालू यादव करेंगे। चुनाव में अभी समय है समय आते ही सब कुछ बता दिया जाएगा।


वही दरभंगा से अपनी दावेदारी पेश करने पहुंचे पूर्व मंत्री ललित यादव से जब पूछा गया कि क्या आप दरभंगा से लोकसभा के चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आप देखिए इसका फैसला तो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को करना है। राजद सुप्रीमो का जो भी आदेश होगा मैं उसे मानूंगा। दरभंगा से दावेदारी पर ललित यादव ने मीडिया से कहा कि आपके मुंह में घी शक्कर...