ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘चाचा ने पलटी नहीं मारी बल्कि BJP ने उन्हें हाईजैक कर लिया’ : नीतीश का नाम लेकर भाजपा पर बरसे तेजस्वी

JAMUI : लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सत्ताधारी एनडीए और इंडी गठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। जमुई में पीएम मोदी की चुनावी रैली के बाद शनिवार को तेजस्वी यादव

‘चाचा ने पलटी नहीं मारी बल्कि BJP ने उन्हें हाईजैक कर लिया’ : नीतीश का नाम लेकर भाजपा पर बरसे तेजस्वी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सत्ताधारी एनडीए और इंडी गठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। जमुई में पीएम मोदी की चुनावी रैली के बाद शनिवार को तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर तेजस्वी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।


जमुई से आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमले किए। तेजस्वी ने कहा कि दो करोड़ नौकरी देने का वादा किए थे, महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन एक भी वादे को पूरा नहीं किया।


तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे चाचा कहते थे कि नौकरी के लिए पैसा अपने बाप के घर से लाएगा क्या। वे बड़े हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के पाला बदलकर बीजेपी के साथ जाने पर कहा कि इस बार चाचा ने पलटी नहीं मारी है बल्कि बीजेपी के लोगों ने उन्हें हाईजैक कर लिया है।


इस दौरान तेजस्वी ने जनसभा में मौजूद मतदाताओं को यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जमुई की रैली में परिवारवाद पर क्यों कुछ नहीं बोला और चुप्पी साध ली। तेजस्वी ने बिहार की चार सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि लोगों को बताई और कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवार किसी न किसी राजनीतिक परिवार से आते हैं। यह परिवारवाद नहीं तो और क्या है?

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता