1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Aug 07, 2020, 1:39:21 PM
- फ़ोटो
JAMUI : मययपुर थाना क्षेत्र के अक्षरा गांव में तलाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था और गहरे पानी में समा गया.
मृतक की पहचान प्रदीप ताती के 15 साल के अमोद कुमार के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि अमोद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए मलयपुर बायपास ओवरब्रिज के बगल बने तालाब में गया था.
स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में वह चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. साथ नहा रहे युवकों ने परिजनों को बताया कि हम लोगों सब साथ में नहा रहे थे और अचानक गहरे पानी में समा गया. 1 घंटे तालाब में खोजने के बाद युवक का शव निकाला गया. जीसके बाद परिवारजनों में मातम छा गया है. घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार एसआई शिव कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है.