ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

DESK : गुजरात के बोटाद जिले के रोजिद गांव में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है. 40 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि कई लोगों की

जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : गुजरात के बोटाद जिले के रोजिद गांव में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है. 40 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है.


बोटाद एसपी करणरज वाघेला ने बताया कि आशंका है कि इन लोगों केमिकल युक्त पदार्थ पिया था. तमाम लोगों के सैंपल को एसएफएल गांधीनगर भेजा गया है. जिन लोगों ने केमिकल उपलध कराया है, उन तक पहुंचने की कोशिश जारी है. 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. केमिकल कहां से आया कहां बना इसकी जांच चल रही है. एटीएस से मदद ली जा रही है. 


घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि जिस गुजरात में कई सालों से शराबबंदी चल रही है, वहां पर लोगों को कहां शराब से मिला. अभी पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है. बता दें कि गुजरात में 1960 से ही शराबबंदी लागू कर दी गई थी. 2017 में गुजरात सरकार ने शराबबंदी से जुड़े कानून को और कठोर कर दिया था. नियम के तहत अब अगर कोई गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री करता है, तो उसे 10 साल कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा हो सकती है.

टैग्स
जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भ… | FirstBihar