ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

इमाम संगठन के प्रमुख ने भागवत को बताया राष्ट्रपिता, भड़के ओवैसी

DESK : अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि बताया है। गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के एक मस्ज

इमाम संगठन के प्रमुख ने भागवत को बताया राष्ट्रपिता, भड़के ओवैसी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि बताया है। गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के एक मस्जिद में पहुंचे, जहां उन्होंने उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता बताते हुए कहा कि हम सभी का मानना है कि राष्ट्र सर्वोपरि है, हमारा डीएनए एक है, सिर्फ इबादत का तरीका अलग है।


दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद में बंद कमरे में मोहन भागवत और इलियासी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। बता दें कि संघ प्रमुख साम्प्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और कारोबारी सईद शेरवानी से मुलाकात की थी।


उधर, मोहन भागवत और इलियासी की मुलाकात पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा हमला बोला है। ओवैसी ने कहा है कि मोहन भागवत से मिलने वाले नेता कुलीन वर्ग से हैं और उनका जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। ओवैसी ने कहा कि ये वो तबका है कि जो खुद को ज्ञानी समझता है लेकिन जमीन पर क्या हो रहा है, उन्हें मालूम नहीं है।आराम से जिंदगी गुजार रहे हैं और आरएसएस प्रमुख से मुलाकात कर रहे हैं।

टैग्स