ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

भारत-चीन के बीच कम हुआ तनाव, गलवान घाटी के LOC पर दोनों सेनाएं पीछे हटीं

DESK : भारत और चीन के बीच बढ़ी हुई तल्खी अब कम होने लगी है। दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव कम हो गया है। गलवान घाटी क्षेत्र एलओसी पर दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं। गलवान घा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : भारत और चीन के बीच बढ़ी हुई तल्खी अब कम होने लगी है। दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव कम हो गया है। गलवान घाटी क्षेत्र एलओसी पर दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं। गलवान घाटी से मिली खबरों के मुताबिक चीन की सेना लगभग 2 किलोमीटर एलओसी से पीछे हटी है तो वहीं भारतीय सेना भी एक किलोमीटर पीछे आई है। 


गलवान घाटी के फोर फिंगर इलाके में पिछले हफ्ते भर से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी हुई थी। एलओसी पर तनाव बढ़ा हुआ था लेकिन अब लद्दाख की गलवान घाटी में तनाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। यहां का पैंगोंग इलाका सबसे ज्यादा विवादों में रहा है। 6 जून को दोनों देशों के बीच जो बैठक होने वाली है उसमें पैंगोंग का मुद्दा गरमाया रहने की संभावना है। चीन की सेना फोर फिंगर पूरे इलाके में एक हफ्ते से डटी हुई है जो भारत के नियंत्रण में है।


आपको बता दें कि भारतीय सीमा के पास लगातार चीन की सेना कई तरह की हरकतें कर रही थी। लद्दाख के सीमाई क्षेत्र में चीन की सेना लगातार अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही थी जिसके बाद लाइन ऑफ कंट्रोल पर तनाव बढ़ गया था। अब 6 जून को दोनों देशों की सेना बातचीत करने जा रही है। 6 जून को होने वाली मीटिंग में दोनों सेनाओं के लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी बातचीत करेंगे ताकि सीमा पर तनाव को और कम किया जा सके।