ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘100 चूहे खाने वाली पार्टियां दिल्ली जाकर हाजी बन रहीं’, I.N.D.I गठबंधन की रैली पर सुशील मोदी का हमला

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली पर कहा कि यह सौ-सौ चूहे खाकर हज करने वालों का मेला था। जिस कांग्रेस ने 60 साल में 100 से अधिक निर्व

‘100 चूहे खाने वाली पार्टियां दिल्ली जाकर हाजी बन रहीं’, I.N.D.I गठबंधन की रैली पर सुशील मोदी का हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली पर कहा कि यह सौ-सौ चूहे खाकर हज करने वालों का मेला था। जिस कांग्रेस ने 60 साल में 100 से अधिक निर्वाचित राज्य सरकारें बर्खास्त कीं और देश पर आपातकाल थोपा, उसके नेता लोकतंत्र बचाने की गुहार लगा रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि घोटालों के आरोप में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए दिल्ली सरकार के मंत्री हों या उनके नेता केजरीवाल, किसी को देश की किसी अदालत से राहत नहीं मिली। विपक्ष बताये कि क्या उसे न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है? कांग्रेस चुनावी बांड और खाता सीज होने के मामले पर भी दुष्प्रचार कर रही है। वे बतायें कि कांग्रेस को 1600 करोड़ कहाँ से मिले?


उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, सपा सहित गठबंधन के सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन ये लोकतंत्र बचाने के नाम पर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं। राजद में 26 साल से केवल लालू प्रसाद अध्यक्ष हैं और कांग्रेस गांधी परिवार रबर स्टाम्प-अध्यक्ष से काम चला रहा है। इंडी गठबंधन और इसकी रैली का असली मकसद लोकतंत्र नहीं, परिवारवादी राजनीति का भ्रष्टाचार बचाना है।