ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

हॉस्पीटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, हादसे में अबतक 10 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK : इस वक्त क बड़ी खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर से आ रही है, जहां एक निजी अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना द

हॉस्पीटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, हादसे में अबतक 10 लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त क बड़ी खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर से आ रही है, जहां एक निजी अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना दमोह नाका शिवनगर स्थित निजी अस्पताल की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।


हादसे के शिकार हुए लोगों में अधिकतर हॉस्पीटल के स्टाफ हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे हॉस्पीटलों में शिफ्ट किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग से बाहर जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता होने की वजह के कई लोग अस्पताल में ही फंसे रह गए थे। इस दौरान देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने जबतक आग पर काबू पाया तबतक अस्पताल के अंदर मौजूद 10 लोगों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर, घटना पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सीएम ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 5-5 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए क सहायता प्रदान करने की बात कही है। सभी घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

टैग्स