ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

हिजाब विवाद : हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक पोशाक पहनने पर फिलहाल लगाई रोक

DESK : कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनकर आने पर रोक लगाने के बाद पूरे देश में राजनीति गरमा गई है. इस विवाद पर गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में तीन जज

हिजाब विवाद : हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक पोशाक पहनने पर फिलहाल लगाई रोक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनकर आने पर रोक लगाने के बाद पूरे देश में राजनीति गरमा गई है. इस विवाद पर गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में तीन जजों की बेंच में सुनवाई हुई. जिसमें हिजाब विवाद मामले में फाइनल फैसला आने तक स्कूल-कॉलेज में धार्मिक कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है. कोर्ट का कहना है कि शांति बहाल होनी चाहिए.फिलहाल, मामले की सुनवाई को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.


बता दें जैसे ही इस मामले की सुनवाई शुरू हुई चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवादगी से राज्य में स्कूल खोलने के लिए कहा और कहा कि स्कूलों को बंद करना एक अच्छा कदम नहीं है. इसपर जल्द से जल्द करवाई करें और कक्षाएं शुरू करें. इस मामले के बढ़ते विवाद को लेकर बढ़ते तनाव और हिंसा के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेज में बुधवार से तीन दिनों की छुट्टी का एलान किया गया था. 


गौरतलब हो कि हिजाब विवाद की शुरूआत पिछले महीने उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में तब शुरू हुई जब कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में गई. जिन्हें क्लास में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी. कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि जो छात्रा पहले हिजाब पहन कर नहीं आती थीं. वे अब अचानक से हिजाब में आने लगी हैं. बाद में छात्राओं ने बिना हिजाब के कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. धीरे-धीरे यह मुद्दा एक विवाद बन गया और कर्नाटक के अन्य जिलों के साथ ही अन्य राज्यों में भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. इसकी वजह से तनाव बना हुआ है.