ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

एक हाई-प्रोफाइल महिला SHO, जिसे ढूंढने में पुलिसवालों के छूट रहे पसीने...

DESK : पुलिस के कंघे पर अपराध को रोकने और अपराधी को पकड़ने की जिम्मेवारी होती है. पर जब पुलिस ही लूटेरी हो जाए तो अपराधी को कौन पकड़ेगा.मामला गाजियाबाद का है, जहां लुटेरों क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : पुलिस के कंघे पर अपराध को रोकने और अपराधी को पकड़ने की जिम्मेवारी होती है. पर जब पुलिस ही लूटेरी हो जाए तो अपराधी को कौन पकड़ेगा.

मामला गाजियाबाद का है, जहां लुटेरों के लूटे करोड़ों रुपयों में से लाखों रुपये 'झटकने' की आरोपी महिला इंस्पेक्टर गायब हो गई है. गाजियाबाद पुलिस को अपनी ही पुलिस इंस्पेक्टर को तलाशने में पसीना छूट रहा है. हाई-प्रोफाइल समझी जाने वाली महिला इंस्पेक्टर को दिन रात तलाश किया जा रहा है. पर उसका कोइ पता नहीं चल रहा. 

गाजियाबाद के एसएसपी ने कहा कि 'फरार महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान और उसके साथ फरार चल रहे आरोपी 5-7 अन्य पुलिसकर्मियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है.'

बता दें कि 24-25 सितंबर की रात में लिंक रोड की एसएचओ लक्ष्मी चौहान का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें वह पुलिस वालों की मदद से सरकारी कार में लदे, लुटेरों से बरामद हुए लाखों रुपयों से भरे बैगों में से कुछ को एक कार में रखवाती हुई साफ-साफ दिखाई दे रही हैं. यह फुटेज सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है. लिंक रोड थाने की एसएचओ रहते हुए इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान ने करोड़ों रुपये लूटकांड में गिरफ्तार लुटेरों से बरामद रुपयों में से करीब 65-70 लाख रुपये गबन करने की कोशिश की, जिसके बाद उस पर मामला दर्ज किया गया है.