ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

हेमंत ने पहले दिन लिया बड़ा फैसला, पत्थलगड़ी से जुटे सभी केस लिए जाएंगे वापस, पारा शिक्षकों को जल्द मिलेगा पैसा

RANCHI: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक की. बैठक में तीन एजेंडों पर मुहर लगी हैं. इसमें सबसे बड़ा फैसला लिया गया कि पत्थलगड़ी से जुड़े सभी के

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक की. बैठक में तीन एजेंडों पर मुहर लगी हैं. इसमें सबसे बड़ा फैसला लिया गया कि पत्थलगड़ी से जुड़े सभी केस को वापस ले लिया जाएगा. इसको लेकर खूंटी में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था. पत्थलगड़ी से जुड़े लोग अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर प्रदर्शन हुआ था. जिसमें सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज हुआ था. यही नहींं पत्थलगड़ी समर्थकों ने तत्कालीन सांसद करिया मुंडा के बॉडीगार्ड को भी अगवा कर लिया था. 

बिना हेलमेट प्रियंका गांधी को स्कूटी से घूमा रहा था कांग्रेसी नेता, पुलिस ने 6300 रुपए का काटा चालान

पारा शिक्षकों को जल्द मिलेगा पैसा

हेमंत सोरेन आंगनबाड़ी, पारा शिक्षकों और अनुबंध पर काम कर रहे सभी कर्मियों का बकाया पैसा तुरंत जारी करने का आदेश दिया हैं. इसके अलावे सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव के बाद हुए विरोध के सारे दर्ज केस को सरकार वापस लेगी. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाने का फैसला लिया गया हैं. वह झारखंड विधानसभा का सत्र 6 जनवरी को बुलाने का फैसला हुआ हैै.

झारखंड का बदलेगा LOGO, खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

हेमंत ने इन मुद्दों को चुनाव में उठाया था

हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में इन सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. हेमंत ने पारा शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं पर रांची में हुए लाठीचार्ज को भी मुद्दा बनाया था. उनकी मांगों को सरकार बनने के बाद पूरा करने का भरोसा दिया.  बता दें कि हेमंत ने स्थानीय मुद्दों को लेकर ही चुनाव लड़ा था. जबकि बीजेपी राममंदिर और एनआरसी की चुनावी सभा में अधिक चर्चा करती थी. हेमंत ने आज सीएम पद की शपथ ली. वह दूसरी बार झारखंड का सीएम बने हैं. कांग्रेस कोटे से दो विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली हैं. वही, राजद के एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

 

हेमंत सरकार में रामेश्वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ, डीआईजी के पद से इस्तीफा देकर आए थे राजनीति में

टैग्स