ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

हरियाणा नूंह हिंसा मामले में एक्शन: दो आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंडर, पहाड़ी में छिपे थे उपद्रवी

DESK: बीते 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में लगातार एक्शन जारी है। पुलिस ने गुरुवार को हिंसा में शामिल दो उपद्रवियों का एनकाउंटर

हरियाणा नूंह हिंसा मामले में एक्शन: दो आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंडर, पहाड़ी में छिपे थे उपद्रवी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बीते 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में लगातार एक्शन जारी है। पुलिस ने गुरुवार को हिंसा में शामिल दो उपद्रवियों का एनकाउंटर किया है जबकि दो उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी सिलखो गांव की पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पुलिस की कार्रवाई में एक उपद्रवी को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से बीते 31 जुलाई को सोमवारी के मौके पर ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। इश दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने यात्रा पर पथराव शुर कर दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। भारी उपद्रव के कारण जलाभिषेक यात्रा को स्थगित करना पड़ा था। हिंसा के दौरान दो होमगार्ड, बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी नूंह में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं।


इस मामले में पुलिस और प्रशासन की टीम उपद्रवियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। आरोपितों की खोज में लगी एसटीएफ ने बुधवार को ड्रोन की मदद से पहाड़ी पर ठिकाना तलाश कर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया था। सभी नल्हड़ और मेवली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हिंसा के मामले में अबतक 189 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपद्रवियों ने अरावली पहाड़ी में शरणस्थली बना रखा है। 

हरियाणा नूंह हिंसा मामले में एक्शन: दो आरोपियों का पु… | FirstBihar