1st Bihar Published by: Updated Apr 04, 2020, 11:49:44 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में नर्सों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हाजिरी बनाने के लिए सैकड़ों नर्सों को एक साथ लाइन में लगना पड़ रहा है. यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है.
850 नर्सें करती है काम
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर सभी जोर दे रहे हैं. लेकिन यहां पर इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है. पीएमसीएच में साढ़े 8 सौ नर्सें काम करती है. ये तीनों शिफ्ट में काम करती है. रोज हाजिरी बनाने के लिए नर्सों को संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती है.
नर्सों की शिकायत के बाद भी नहीं हुआ बंद
नर्सों ने बताया कि हॉस्पिटल प्रशासन से इस तरीके से हाजिरी बनाने पर रोक की गुहार लगाई गई है, लेकिन कुछ नहीं हुआ. पीएमसीएच के अधीक्षक से जब इस मामले में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश ली गई तो उनका मोबाइल नॉट रिचेबल बता रहा है.
डीएम ने दिया जांच का आदेश
पटना के डीएम कुमार रवि ने पूरे मामले की जांच करवाने का आदेश दिया है. डीएम ने इसे बड़ी लापरवाही माना है. कहा कि हॉस्पिटल प्रबंधन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना होगा.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...