ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, निचली अदालत के फैसला देने पर लगाई रोक

DESK: ज्ञानवापी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया कि निचली अदालत कल तक कोई आदेश जा

ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, निचली अदालत के फैसला देने पर लगाई रोक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DESK: ज्ञानवापी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया कि निचली अदालत कल तक कोई आदेश जारी नहीं करेगी। 


सुप्रीम कोर्ट में आज पांच मिनट हुई सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से बताया गया कि मामले पर रोज सुनवाई हो रही है और रोज नए फैसले दिए जा रहे हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मामले पर सुनवाई होगी। कल जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच सुनवाई करेगी।


मुस्लिम पक्ष ने प्लेसेस ऑफ वर्शिप 1991 एक्ट का दलील देते हुए याचिका दाखिल की है जिसमें सर्वे कार्य पर रोक लगाने की मांग की गयी है। मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई थी जिसमें कोर्ट ने 3 अहम बातें कही थी। 


कोर्ट ने यह निर्देश दिया था कि शिवलिंग के दावे वाली जगह को सुरक्षित किया जाए, मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से न रोका जाए और सिर्फ 20 लोगों के नमाज पढ़ने वाला ऑर्डर अब लागू नहीं होगा। वहीं हिंदू पक्ष की ओर से यह कहा गया कि अभी हमने हलफनामा दाखिल नहीं किया है। कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग करेंगे और सभी अपडेट के साथ हम सुनवाई में शामिल होंगे। 



टैग्स