1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 20, 2021, 12:48:29 PM
- फ़ोटो
PATNA : सिखों के दशमेश पिता गुरु गोविंद सिहं जी के जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब स्थित गुरुद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और राज्यवासियों की भलाई की प्रार्थना की.
सीएम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज सर्वशदानी थे. उनका योगदान, त्याग और बहादुरी पूरे विश्वभर में कोई भी भूला नहीं सकता है. वे हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन त्याग और बलिदान का प्रतीक था और दूसरों की सेवा के लिए समर्पित था. उनका मानना था कि समाज में शांति बहाल करना और आपसी भाईचारे की बेहद जरूरत है.
इसलिए हमसभी को चाहिए कि उनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रति बैर-भाव न रख कर प्रेम, सद्भाव और समानता का भाव रखें. असल में यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी.