ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

ड्यूटी छोड़ टिक टॉक वीडियो बना रहे थे 2 सिपाही, SSP ने किया लाइन हाजिर

DESK: दो सिपाही ड्यूटी की चिंता छोड़ टिकटॉक का वीडियो बना रहे थे. वीडियो वायरल होते ही दोनों जवानों पर गार गिर गई. एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है. यह मामला गोर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: दो सिपाही ड्यूटी की चिंता छोड़ टिकटॉक का वीडियो बना रहे थे. वीडियो  वायरल होते ही दोनों जवानों पर गार गिर गई. एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है. यह मामला गोरखपुर का है. 

वर्दी में किया डांस

दोनों टिक टॉक वीडियो बनाकर फेमस होना चाह रहे थे, लेकिन एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है. गोरखपुर जिले के गोला थाने पर तैनात पर सिपाही विवेक कुमार और प्रदीप कुमार ने पुलिस की वर्दी में ही डांस वीडियो बनाया था. 

वीडियो वायरल होने पर दोनों की सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ने सफाई दी कि इसमें गलत क्या है, लेकिन अधिकारियों ने वर्दी की गरिमा का ख्याल नहीं रखने का दोषी माना. दोनों को पहले थाना स्तर पर ही दंडित किया गया. इस मामले की जानकारी एसएसपी को हो गई. उसके बाद कार्रवाई का आदेश दे दिया और कहा कि वर्दी में डांस करना गलत है. जिसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया. बता दें कि इससे पहले भी कई राज्यों में टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में कई जवानों की नौकरी खतरे में पड़ चुकी है. लेकिन इसके बाद भी लोगों में टिकटॉक वीडियो बनाने का नशा कम नहीं हो रहा है.