Hindi News / news / ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक और महिला की मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक...

ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक और महिला की मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Aug 25, 2020, 12:57:40 PM

ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक और महिला की मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

- फ़ोटो

GOPALGANJ: ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर मोड़ के पास की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रक और बाइक की टक्कर जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई. दो घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

एक गंभीर रूप से घायल युवक को सदर हॉस्पिटल में इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उससे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. दोनों की मौत से नाराज लोग भड़क गए और ट्रक को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया. किसी तरह से फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.