Hindi News / news / गोपालगंज में मर्डर, दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना

गोपालगंज में मर्डर, दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: MERAJ AHMAD Updated Aug 14, 2020, 1:33:32 PM

गोपालगंज में मर्डर, दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना

- फ़ोटो

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

ताजा मामला जादोपुर का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक के पीठ पर दो गोली मारी गई है. मृतक युवक नवादा के परसौनी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जादोपुर-मंगलपुर पुल के नीचे से युवक के शव को बरामद कर लिया है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.