Hindi News / news / छेड़खानी के आरोप में दारोगा गिरफ्तार, अपने ही थाने की महिला जवान के...

छेड़खानी के आरोप में दारोगा गिरफ्तार, अपने ही थाने की महिला जवान के साथ किया था गंदा काम

1st Bihar Published by: Updated Jul 29, 2020, 7:21:49 PM

छेड़खानी के आरोप में दारोगा गिरफ्तार, अपने ही थाने की महिला जवान के साथ किया था गंदा काम

- फ़ोटो

GOPALGANJ: अपने ही थाने की महिला जवान के साथ छेड़खानी करने वाले दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी को लेकर गोपालगंज एसपी ने आदेश दिया था. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. आरोपी दारोगा मोहम्मदपुर थाना में तैनात था. 

सिढ़ी पर अकेला देख पकड़ा

गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाने में तैनात महिला सिपाही से आरोप लगाया था कि वह थाने के सिरिस्ता में मोबाइल चार्जर लगाने जा रही थी. इस दौरान ही सिढ़ी पर मेरे पीछे-पीछे पुलिस अवर निरीक्षण अवधेश कुमार सिंह आने लगे. इस दौरान उन्होंने मुझे पीछे से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे. इस दौरान मेरे साथ काम करने वाली महिला जवान ने भी दिखा. जिसके बाद हम दोनों शोर करने लगे. इस दौरान अवधेश कुमार सिंह थाना से फरार हो गए. 

महिला जवान ने एसपी से की थी शिकाय

महिला जवान ने कार्रवाई को लेकर एसपी को आवेदन दिया था और घटना के बारे में पूरी जानकारी दी थी. महिला जवान ने कहा कि अवधेश के हरकतों से कई महिला जवान परेशान रहती है. जिला पुलिस एसोसिएशन ने भी आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी.