ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

कोचिंग में छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर छात्रों को जमकर पीटा, 18 स्टूडेंट घायल

GOPALGANJ : गोपालगंज में शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत किये जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया और शिक्षण संस्थान में तोड़फोड़ की. घटना नगर थाना के राजवाही कॉलोनी क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ :  गोपालगंज में शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत किये जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया और  शिक्षण संस्थान में तोड़फोड़ की. घटना नगर थाना के राजवाही कॉलोनी की है. छात्रों और शिक्षकों के बीच हुई मारपीट में 18 से अधिक छात्र घायल हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. 


बताया जाता है कि राजवाही कॉलोनी में DDU (दिनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी)  के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना चलता है. यहां कार्यरत आरोपित शिक्षक ओम प्रताप सिंह पर छात्रों ने क्लास की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मैनेजर व डायरेक्टर से शिकायत की, लेकिन दोनों ने शिकायत सुनने के बजाय छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी. 


आज इसी बात से नाराज होकर छात्रों ने हंगामा शुरू किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस घटना में छात्र प्रदीप कुमार, अक्षय तिवारी, पप्पू कुमार, रवि कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार समेत 18 से अधिक छात्र घायल हो गये. घटना के बाद आरोपित शिक्षक व डायरेक्टर फरार हो गये. वहीं सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने छात्रों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता